पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाई
समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने शुक्रवार को खबर दी कि संयुक्त राष्ट्र ने अपने कर्मचारियों के परिजनों से कहा है कि वे पाकिस्तान छोड़ दें।
इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने अपने कर्मचारियों को गतिविधियां सीमित करने की सलाह दी है। पेशावर और इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमलों के बाद कर्मचारियों को तीसरे चरण की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications