महसूद ने रची थी बेनजीर के कत्ल की साजिश!
बेतानी ने समाचार चैनल 'जियो टीवी' से बातचीत में शुक्रवार को कहा, "मैं अपने दो साथियों के साथ बेनजीर का कत्ल करने के लिए रावलपिंडी पहुंचा था।"
उसने कहा कि महसूद अमेरिका का एजेंट है और अमेरिकी सेना ने कभी उसे निशाना बनाकर हमला नहीं किया।
बेतानी ने कहा, "महसूद इजरायल और भारत की ओर दिए जाने वाले धन से बेकसूर मुस्लिम नौजवानों को आत्मघाती हमलावर बनाता है ताकि पाकिस्तान की मस्जिदों और शैक्षणिक संस्थानों पर हमले हो सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications