कोश्यारी ने वापस लिया इस्तीफा
कोश्यारी ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी के साथ इस सिलसिले में राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी से भेंट की। भेंट के बाद नकवी ने संवादाताओं को बताया, "कोश्यारी ने उपसभापति से मुलाकात कर अपना इस्तीफा वापस लेने के फैसले से उन्हें अवगत कराया और उनसे आग्रह किया कि उनका इस्तीफा वापस कर दिया जाए।"
ज्ञात हो कि कोश्यारी लंबे समय से राज्य के मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी को हटाने को लेकर उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। खंडूरी को न हटाए जाने से नाराज होकर कोश्यारी ने अपना इस्तीफा दिया था।
इससे पहले कोश्यारी ने उत्तराखंड भवन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पार्टी हित में मैंने इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications