अमेरिकी अरबपति एलन स्टैनफोर्ड गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्टैनफोर्ड (58) ने गुरुवार रात वर्जीनिया में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें शुक्रवार को संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है।
गौरतलब है कि अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग का आरोप है कि स्टैनफोर्ड के समूह 'स्टैनफोर्ड फाइनेंशियल ग्रुप' ने आठ अरब डॉलर की धोखाधड़ी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications