कश्मीर में एक आतंकवादी मरा, दो घायल
पुलिस के मुताबिक श्रीनगर के लाल बाजार इलाके के एक घर में आतंकवादी गुरुवार को विस्फोटक तैयार कर रहे थे तभी यह विस्फोट हुआ।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "एक आतंकवादी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह जख्मी हो गए।"
घटना स्थल से एक विस्फोटक, एके-47 की 100 गोलियां, एक मोबाइल फोन और कुछ जले हुए नोट बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications