पैगंबर को लेकर मेरा बयान तोड़-मोड़कर पेश किया गया : शाहरुख

इस मामले को लेकर मुंबई अमन समिति (एमएसी) नाम की एक संस्था ने गुरुवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में शाहरुख के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने 'टाइम' एन स्टाइल-लक्जरी' नाम की एक पत्रिका में शाहरुख को यह कहते हुए पढ़ा था कि पैगंबर मोहम्मद इतिहास के सबसे अप्रभावशाली शख्सियतों में एक हैं। शाहरुख ने पैगंबर की तुलना एडॉल्फ हिटलर और विंस्टन चर्चिल से की थी।

दूसरी ओर, शाहरुख का कहना है कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को इतिहास के सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में एक बताया था लेकिन लिखने वाले की गलती के कारण यह मामला उनके खिलाफ चला गया।

शाहरुख ने आईएएनएस को एक एस.एम.एस. संदेश के माध्यम से कहा, "मेरे लिए पैंगबर से अधिक महत्पवूर्ण शख्सियत और कोई नहीं। मुसलमान होने के नाते इस्लाम मेरे एजेंडे में सर्वोपरि स्थान रखता है। जो लोग इसे लेकर मेरा विरोध कर रहे हैं, वे जब टीवी पर इस इंटरव्यू को देखेंगे तब उन्हें पता चलेगा कि मैं इस्लाम और पैगंबर के बारे में कितनी सकारात्मक सोच रखता हूं। इससे साफ हो जाएगा कि जो कुछ मेरे बारे में लिखा गया है वह गलत है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+