लालगढ़ की ओर सुरक्षा बलों का मार्च जारी
पश्चिम मिदनापुर के जिला अधिकारी एन. एस. निगम ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "सुरक्षा बलों का अभियान जोर-शोर से चल रहा है। यह सही दिशा में है। सुरक्षा बल आगे बढ़ रहे हैं। आज कुछ ज्यादा प्रतिरोध नहीं देखने को मिला।"
उन्होंने कहा कि भीमपुर के निकट एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जो कथित तौर पर लालगढ़ में नक्सलियों को सूचनाएं दे रहा था। इस क्षेत्र में नक्सली 'पीपुल्स कमिटी अगेंस्ट पुलिस एस्ट्रोसिटीज' (पीसीएपीए) को संगठित करने में सक्रिय हैं।
सुरक्षाबल इस बात को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं कि कम से कम लोग हताहत हों। वे झिटका जंगल से चार किलोमीटर की दूरी तक पहुंच गए हैं। यह जंगल नक्सलियों का ठिकाना माना जाता है। सुरक्षा बलों की टुकड़ियां सरेंगा और झाड़ग्राम की ओर से भी आगे बढ़ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications