विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का 113 साल में निधन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स' में तानाबे का नाम जनवरी 2007 से ही विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के तौर पर दर्ज था।
तानाबे इस साल मई में अपने घर में गिर गए थे। उसके बाद उनकी तबीयत इतनी खराब हुई कि वह अपनी मौत से पहले तीन दिनों तक कुछ खा नहीं सके थे।
तानाबे ने एक बार अपनी लंबी उम्र का राज बताते हुए कहा था कि उन्होंने न तो कभी शराब पी है और न ही कभी धूम्रपान किया है।
तानाबे की मौत के बाद अब ब्रिटेन के हेनरी एलिंघम (113 साल) विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए हैं। बीबीसी के मुताबिक एलिंघम का जन्मदिन नौ जून को है।
तानाबे के गुजर जाने के बाद जापान के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के तौर पर पश्चिमी क्योटो प्रांत में रहने वाले एक व्यक्ति का नाम दर्ज किया गया है। इस व्यक्ति की उम्र 112 साल है जबकि जापान की सबसे बुजुर्ग महिला की उम्र 114 साल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications