पद्मसिंह पाटिल के घरों से भारी मात्रा में हथियार बरामद (लीड-1)
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के पश्चिमी क्षेत्र के संयुक्त निदेशक ऋषि राज सिंह की देखरेख में दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित पाटिल के दो घरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान सीबीआई ने भारी मात्रा में हथियार, 726,000 रुपये की नगदी, वॉकी टॉकी, कम्यूटर, सीडी और कई दस्तावेज बरामद किए।
बरामद हथियारों में तीन राइफल, एक रिवाल्वर, एक पिस्तौल, भारी मात्रा में अन्य हथियार और तीन तलवारें हैं। बरामद किए गए फर्जी दस्तावेजों में तरेना सुगर मिल में हुई लाखों रुपये की धांधली से जुड़े कागजात भी हैं। इस मिल के मालिक पाटिल हैं।
गौरतलब है कि पाटिल कांग्रेस नेता और अपने चचेरे भाई पवन राजे निंबालकर व उनके ड्राइवर की हत्या के आरोपी हैं। सात जून को उन्हें गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications