Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'फ्यूचर प्‍लानिंग' में सबसे आगे भारतीय

Savings
बेंगलुरू। रिटायरमेंट के बाद का भविष्‍य कैसा हो, इस बारे में सबसे बेहतर सोच भारतीय लोगों की है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है कि 42 प्रतिशत भारतीय अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन के लिए पहले से बेहतर इंतजाम करके रखते हैं। इस मामले में सबसे पीछे जापान के लोग हैं।

पंद्रह देशों के लोगों पर एचएसबीसी द्वारा प्रायोजित व सीसेरो कंसल्‍टेंसी द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है कि पूरे विश्‍व में महज 13 प्रतिशत कर्मी ही अपने सेवानिवृत्‍त होने के बाद की सोचते हैं। रिटायरमेंट के बाद की योजना के बारे में शुरू से सोचने और इंतजाम करने में सबसे आगे भारतीय हैं। इनमें भी 87 प्रतिशत भारतीय वित्‍तीय सलाह लेते हैं, जबकि 50 प्रतिशत लोग लंबे अंतराल वाली योजनाओं पर भरोसा करते हैं। खास बात यह है कि ज्‍यादातर भारतीय अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों से ही वित्‍तीय सलाह लेते हैं।

जापान सबसे पीछे

सर्वेक्षण में जापान सबसे पीछे रहा। जापान में 87 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो रिटायरमेंट के बाद के बारे में नहीं सोचते। यही नहीं ये लोग वित्‍तीय सलाह भी नहीं लेते। मात्र 13 प्रतिशत लोग ही हैं जो यह कहते हैं कि वो वित्‍तीय योजनाओं के बारे में जानते हैं।

इंटरनेट के माध्‍यम से विभिन्‍न कंपनियों में कार्यरत लोगों पर किये गये इस सर्वेक्षण के मुताबिक पूरे विश्‍व में 20 प्रतिशत कर्मी अपने रिटायरमेंट प्‍लान में जल्‍दी कोई परिवर्तन नहीं करते हैं, जबकि 10 प्रतिशत लोग रिटायरमेंट के बाद की आय के बारे में देर से सोचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+