चित्रकूट मुठभेड़ में दस्यु घनश्याम ढेर

मौके से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक पुलिस ने घनश्याम को उस समय गोलियों से भून दिया, जब वो मकान की छत के रासते से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की गोली से घायल घनश्याम सीधे जमीन पर आकर गिरा और मौके पर ही ढेर हो गया।
यूपी पुलिस के इतिहास में यह सबसे लंबी मुठभेड़ है, जिसमें घनश्याम निषाद जो अपने साथियों के साथ एक घर में छिपा हुआ था। दोनों ओर से हुई जबरदस्त फायरिंग में आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हुए और तीन शहीद हो गये।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस गांव के लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी, इसीलिए मुठभेड़ में इतना समय लग गया।


Click it and Unblock the Notifications