उड़ीसा में बारुदी सुरंग विस्फोट
भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। उड़ीसा के कोरापुट जिले के वनक्षेत्र में गुरुवार तड़के नक्सलियों ने बारुदी सुरंग से विस्फोट किया।
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने नारायणपुर ब्लॉक में एक सड़क पर विस्फोट किया। यह विस्फोट दूर-दराज के इलाके में किया गया। घटना का ब्यौरा अभी तक मिल नहीं सका है।"
पुलिस के अनुसार यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। कुछ ही दिन पहले चासी मुलिया संघ के झंडे तले नक्सलियों ने गैर जनजातीय लोगों की सैकड़ों एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया था और वहां लाल झंडा फहराया था।
सैंकड़ों गैर जनजातीय लोग पहले ही आतंक की वजह से अपने घरों से पलायन कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications