'भारत-अमेरिका मिलकर बनायेंगे भविष्य'

उन कयासों पर विराम लगाते हुए, जिसमें कहा जा रहा था कि पूर्व के बुश प्रशासन से इतर ओबामा प्रशासन नई दिल्ली को उतना महत्व नहीं देगा, क्लिंटन ने कहा कि वह और ओबामा भारत के साथ मजबूत रिश्ते बनाने को प्रतिबद्ध हैं।
यहां आयोजित अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के शिखर सम्मेलन में भारत के लिए अमेरिका की नई सरकार के एजेंडे का खुलासा करते हुए क्लिंटन ने घोषणा की, "हमारे नए प्रशासन में यह शुरू से तय है कि हम भारत के साथ हर संभव तरीके से अपने संबंधों को बढ़ाने और उसे मजबूती प्रदान करने को प्रतिबद्ध हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications