पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मारी
पुलिस के अनुसार पलासिया थाने की राधा कृष्ण विहार कॉलोनी में राघवेन्द्र शर्मा नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी संध्या के साथ रहता था। संध्या एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यरत थी, जबकि राघवेन्द्र बेरोजगार था। बुधवार रात राघवेन्द्र ने पहले कथित तौर पर संध्या की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार दी।
पलासिया थाने के प्रभारी वी़ एस़ द्विवेदी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि हत्या में जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया, वह अवैध है। पुलिस को आशंका है कि राघवेन्द्र बेरोजगारी की वजह से हताशा का शिकार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications