'स्टिलवेल रोड' को फिर खोलने पर मयांमार को आपत्ति
पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री बिजय कृष्णा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "म्यांमार के स्टिलवेल रोड को फिर से खोलने की योजना पर सुरक्षा कारणों से आपत्ति जताने के बाद यह योजना अब रद्द हो गई है।"
स्टिलवेल रोड की लंबाई 1,726 किलोमीटर है और यह मार्ग देश के पूर्वोत्तर हिस्से को चीन के यून्नान प्रांत से जोड़ता है। बीच में म्यांमार का पंगसाउ भी पड़ता है। यह दक्षिणपूर्व एशियाई देशों की लगभग सभी महत्वपूर्ण राजधानियों को जोड़ता है।
अमेरिकी जनरल जोसेफ स्टिलवेल ने इस सड़क का निर्माण करवाया था। द्वितीय विश्व युद्ध के समय यह मार्ग जीवन रेखा की तरह था। इसी मार्ग के जरिए 'सहयोगी देशों की सेनाओं' ने जापान के कब्जे से चीन को मुक्त करवाने के लिए कूच किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications