स्वाइन फ्लू से सतर्क हुआ बिहार

Swine flu precautions
पटना। भारत समेत दुनिया के कई देशों में पैर पसार चुकी स्वाइन फ्लू बीमारी को देखते हुए बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों कई निर्देश दिए गए।

पटना में बुधवार को हुई इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को पटना तथा गया हवाई अड्डों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया और नेपाल व बिहार को जोड़ने वाली रक्सौल तथा जोगबनी सड़कमार्ग पर विदेशी पर्यटकों के राज्य में प्रवेश के समय जांच में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का आदेश दिया।

पर्यटकों पर विशेष निगरानी

मुख्यमंत्री ने राज्य के सरकारी चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू की जानकारी देने तथा उन्हें प्रशिक्षित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक किसी भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गये हैं और भविष्य में भी ऐसा ही हो इसके लिए विदेशी पर्यटकों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है।

स्‍वाइन फ्लू को लेकर बुलाई गई इस बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नंद किशोर यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+