अफगान संकट की वजह हैं पाक के आतंकी ठिकाने: मेदवेदेव
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने गुरुवार को खबर दी कि मेदवेदेव ने रूस के येकतरिनबर्ग शहर में आयोजित दो दिन के शंघाई सहयोग संगठन(एससीओ) की बैठक के समापन के मौके पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह स्पष्ट हो चुका है कि अफगानिस्तान के हालात का सीधा संबंध पाकिस्तान की स्थिति से है। जब तक पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकाने नष्ट नहीं किए जाते तब तक इस मसले को सुलझाना नामुमकिन है।"
मेदवेदेव ने कहा, "यही मुख्य वजह है जिसकी वजह से मैंने कल रात पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की।" उन्होंने कहा कि रूस, पाकिस्तान सरकार की ओर किए जा रहे प्रयासों पर नजर रखे हुए है।
आतंकवाद के खिलाफ युद्ध तथा अफगानिस्तान के हालात एससीओ शिखर बैठक के मुख्य एजेंडे में शामिल था। शिखर सम्मेलन में भारत ने पहली बार पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लिया। दूसरी बार प्रधानमंत्री पद पर आसिन होने के बाद मनमोहन सिंह की यह पहली विदेश यात्रा थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications