पाकिस्तान ने भारत के साथ बातचीत का राग फिर अलापा
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा, "आखिरकार दोनों देशों के बीच जमी बर्फ पिघल गई है।"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान एक जिम्मेदार देश है और वह दोनों देशों के बीच विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए भारत के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू करना चाहता है।"
बासित ने कहा कि मनमोहन सिंह और जरदारी की मुलाकात से दो ठोस परिणाम सामने आए हैं। पहला यह कि दोनों देश विदेश सचिव स्तर पर बातचीत को सहमत हुए हैं दूसरा यह कि दोनों नेता अगले महीने मिस्र में होने वाले गैर गठबंधन आंदोलन वाले देशों के शिखर सम्मेलन के मौके पर दोबारा मुलाकात को राजी हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications