कांगो शांति मिशन के लिए वायुसेना की टुकड़ी रवाना
एयर मार्शल के.एम.रामा सुंदर ने गुरुवार यहां पालम से इंडियन एविएशन कंटीजेन्ट-2 को विदा करते हुए कहा, "आपलोग शांति के दूत हैं और राष्ट्र को आप से अनुशासन, ईमानदारी तथा पेशेवर मापदंडों के संबंध में बहुत ऊंची आकांक्षाएं हैं।" कंटीजेन्ट के प्रमुख ग्रुप कैप्टन मानवेंद्र सिह ने कहा, "आपके पूर्ववर्तियों ने ऊंचे मापदंड स्थापित किए हैं, अब आपको उससे भी ऊंचा मापदंड स्थापित करना है।"
इस अवसर पर वायुसेना के सहायक प्रमुख, संचालन (परिवहन एवं हेलीकॉप्टर) एयर वायस मार्शल एम. बहादुर, एयर ऑफिसर कमांडिग, वायुसेना स्टेशन नई दिल्ली, एयर कोमोडोर अजीत भोंसले समेत वायुसेना के कई अधिकारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications