जम्मू एवं कश्मीर में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द
जम्मू, 18 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सहयोगी कांग्रेस की ओर से मंत्री पद की शपथ लेने वालों की सूची को अंतिम रूप देने के साथ ही उमर अब्दुल्ला मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा।
राज्य में सत्तासीन दोनों दलों नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आईएएनएस को बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार किसी भी वक्त हो सकता है।
अब्दुल्ला ने कहा, "हम अपनी सूची के साथ तैयार हैं और कांग्रेस की सूची की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने आईएएनएस से कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द यानी अगले कुछ दिनों में होगा।
इस तरह के साफ संकेत दिए जा रहे हैं कि अब्दुल्ला के 10 सदस्यीय मौजूदा मंत्रिमंडल में 10 से अधिक नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। संभावित मंत्रियों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications