ओमान ने पशुधन के आयात पर लगा प्रतिबंध हटाया
भारत सरकार ने राजनयिक माध्यम से ओमान प्रशासन के सम्मुख यह मसला उठाया था। ओमान प्रशासन को बतलाया गया कि एवियन फ्लू भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के कुछ हिस्सों तक ही सीमित है तथा भारत से कुक्कु ट उत्पादों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध बिल्कुल ही गलत है। ओमान को यह भी बतलाया गया कि एवियन फ्लू को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित पक्षियों को मार दिया गया तथा पक्षियों को अलग-थलग कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications