एआईएडीएमके के विधायक नई पार्टी बनाने की तैयारी में
एआईएडीएमके में अलग-थलग पड़े शेखर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि पार्टी अध्यक्ष मुझे लेकर इतनी तल्ख क्यों हैं। अब तो बात बहुत दूर तक निकल चुकी है। मैं अपनी नई पार्टी बना सकता हूं। मेरी पार्टी की मुख्य मांग ब्राह्मणों को आरक्षण देना होगी।"
उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जे. जयललिता को 16 पत्र लिखे लेकिन एक का भी जवाब नहीं आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications