अल्जीरिया में 24 सुरक्षाकर्मी मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विद्रोहियों ने सबसे पहले स्वनिर्मित दो विस्फोटकों में विस्फोट किया और उसके बाद सुरक्षा कर्मियों के काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी। विद्रोही सुरक्षा कर्मियों के हथियार भी उठा ले गए।
सूत्रों के मुताबिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना में कितने घायल हुए हैं, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
इस बीच अल्जीरिया की सरकार ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications