अमेरिकी व पाकिस्तानी सेना के हमले में 43 आतंकी ढेर (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हमला ऐसे समय में किया गया, जब पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) में पिछले 24 घंटे के दौरान गुरुवार की शाम तक 34 आतंकियों को मार गिराया और सात को गिरफ्तार कर लिया है।

एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि संदिग्ध अमेरिकी हमला दक्षिण वजीरिस्तान कबाइली जिले के वाना नामक प्रमुख कस्बे के पास स्थित एक आतंकी प्रशिक्षण केंद्र और एक घर को लक्ष्य करके किया गया था।

अधिकारी ने कहा, "हमारे स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों हमलों में नौ तालिबान आतंकी मारे गए हैं। मारे गए सभी आतंकी मुल्ला नाजिर के नेतृत्व वाले आतंकी समूह के सदस्य थे।"

आतंकियों का यह प्रशिक्षण केंद्र नाजिर के कमांडर मलंग वाजिर द्वारा संचालित किया जा रहा था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले में वह स्वयं मारा गया या नहीं।

दक्षिण वजीरिस्तान, पाकिस्तान के शीर्ष तालिबान कमांडर बैतुल्लाह मेहसूद का गढ़ माना जाता है। इस क्षेत्र को अलकायदा और तालिबान लड़ाके अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो सेना पर हमले के लिए इस्तेमाल करते हैं।

एक अन्य घटना में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने स्वात में विद्रोहियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान 12 आतंकियों को मार गिराया।

सेना की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि इस संघर्ष में पांच जवान भी घायल हो गए हैं।

स्वात के शामोजई और तुतान बंदा इलाके में 16 और आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

इसके अलावा स्वात के मुख्य कस्बे मिंगोरा में एक तलाशी अभियान के दौरान एक स्थानीय इस्लामिक मदरसे के प्रमुख सहित पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है और 15 राइफलें बरामद की गईं हैं।

सेना के जवानों ने दावा किया है कि उन्होंने पड़ोस के ऊपरी दीर जिले में छह आतंकियों को मार गिराया है और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अप्रैल में शुरू किए गए अभियान में अब तक 15,00 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मलकंद डिवीजन में विस्थापित हुए लोगों के बीच अब तक 4,000 टन राशन का वितरण किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+