चुनावी विवाद को हल करे ईरान: अमेरिका
वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिको ने ईरान से कहा है कि वह राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उठे विवाद को पारदर्शिता के साथ हल करे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्रोले ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति चुनाव के विरोध में हो रहे प्रदर्शन इस बात के संकेत हैं कि ईरान के कूटनीति अलगाव को लेकर वहां की जनता में असंतोष बढ़ रहा है।
क्रोले ने इस बात से इंकार किया कि अमेरिका ईरान के चुनाव और विरोध प्रदर्शनों में हस्तक्षेप कर रहा है। उन्होंने कहा, "ईरानी जनता इस बात को लेकर क्षुब्ध है कि उनका देश शेष दुनिया से अलग-थलग पड़ चुका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications