आर्थिक और खेल पत्रकारों की मांग बढ़ी
कुलपति मिश्र गुरुवार को आर्थिक एवं खेल पत्रकारिता पाठ्यक्रम के पहले बैच के प्रमाणपत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सामने कई पाठ्यक्रम थे जिनका आकलन करने पर पाया गया कि आर्थिक तथा खेल पत्रकारों की वर्तमान दौर में मांग ज्यादा है। लिहाजा इस पाठ्यक्रम को शुरू किया जाए।
वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष खांडेकर ने कहा कि वक्त बदलने के साथ खेलों की रिपोर्टिग में भी बदलाव आया है। इसलिए जरूरी है कि जो भी पत्रकार इस क्षेत्र को चुने वह हर खेल की बारीकियों को जाने। साथ ही हिन्दी के साथ अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान बढाए। इस मौके पर जनसंपर्क आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र पाल सिंह ने किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications