लालगढ़ मसले पर बातचीत को तैयार है सरकार : बुद्धदेव
मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा, "नक्सली सीधीसादी ग्रामीण महिलाएं व बच्चों का मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। खुद को माओवादियों के हाथों का खिलौना न बनने दें और उनके बहकावे में न आएं।"
उन्होंने कहा, "सरकार लालगढ़ की जनता से बातचीत करना चाहती है और उनकी समस्याएं सुनना चाहती है।" उन्होंने ग्रामीणों से घर वापस लौटने की अपील की।
इस बीच, राज्य के प्रमुख सचिव अशोक मोहन चक्रवर्ती ने दावा किया कि हथियारबंद लोगों ने लालगढ़ गई पुलिस का कोई प्रतिरोध नहीं किया है। पुलिस वहां शांति बहाल करने और निर्दोष लोगों की जान बचाने गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications