बारूदी सुरंग विस्फोट में 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने उस समय सुरंग में विस्फोट कर दिया जब पुलिसकर्मियों का वाहन नारायणपाटन ब्लाक के तहत आने वाले एक जंगली इलाके से गुजर रहा था।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीब कुमार पंडा ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ितों में उड़ीसा विशेष सुरक्षा बल (ओएसएसएफ) के आठ जवान और एक पुलिस ड्राइवर शामिल हैं। वे सभी घटनास्थल पर मारे गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
पंडा ने कहा, "एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है और शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस दल को घटनास्थल पर पहुंचने में कई घंटे लग गए क्योंकि विद्रोहियों ने रास्ते में उन पर हमला बोल दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications