भारत के साथ व्यापक सुरक्षा संबंध चाहता है अमेरिका
वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका और भारत के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग और खुफिया आदान-प्रदान के साथ ही व्यापक सुरक्षा संबंध पर बल दिया है।
हिलेरी ने बुधवार को 'यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल्स (यूएसआईबीसी) सिनर्जीज' शिखर बैठक में कहा, "मुंबई में आतंकवादी हमला इस बात के का परिचायक है कि आतंकवाद हमारे देशों और जनता के लिए समान तरह का खतरा है और इससे निपटने के लिए साझा रणनीति पर काम करना होगा।"
उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका का हित पूरी दुनिया को और सुरक्षित बनाने से जुड़ा हुआ है।"
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, "26/11 का हमला एक वैश्विक घटना थी। इसने पूरे भारत में लोगों जीवन में ठहराव ला दिया था और लोग टेलीविजन स्क्रीन के सामने बैठे रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications