नेपाली प्रधानमंत्री के भारत दौरे से पहले काठमांडू जाएंगे मेनन
मेनन अपने इस दौरे में नेपाली प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। नेपाल के नए संविधान के प्रारूप पर भी वह इन नेताओं से चर्चा करेंगे।
नेपाली प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में या फिर अगले महीने की शुरुआत में भारत दौरे पर आने वाले हैं। उनके भारत दौरे से पहले नेपाल की यात्रा पर जा रहे मेनन का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अपनी इस यात्रा के दौरान मेनन नेपाल के अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications