पाकिस्तान में 34 आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना एक अधिकारी के हवाले से गुरुवार को खबर दी है कि पिछले 24 घंटों के दौरान मलकंद डिवीजन में इस अभियान में पांच सैनिक भी घायल हुए हैं।
सेना के बयान में कहा गया कि आतंकवादियों के खिलाफ यह अभियान जारी है।
बयान में कहा गया है कि मलकंद डिवीजन में विस्थापित हुए लोगों के बीच अब तक 4,000 टन राशन का वितरण किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अप्रैल में शुरू किए गए अभियान में अब तक 15,00 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications