स्वाइन फ्लू : दिल्ली में 4 नए मामले, देश में पीड़ितों की संख्या 43 हुई (लीड-2)

दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव जे.पी.सिंह ने आईएएनएस को बताया, "चार और लोगों में गुरुवार को फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।" जे.पी.सिंह ने कहा कि सभी पीड़ितों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा, "सभी पीड़ित या तो अमेरिका से आए हैं या फिर भारत आने से पहले अमेरिका से होकर गुजरे हैं। सभी पीड़ितों को अलग वार्ड में रखा गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।"

उधर बेंगलुरू में भी एक 12 साल के लड़के सहित तीन लोगों में फ्लू की पुष्टि हुई है।

बेंगलुरू स्थित राजीव गांधी छाती रोग संस्थान के निदेशक एस.बुग्गी ने आईएएनएस को बताया, "दो दिन पहले बैंकाक से आए दो व्यापारियों में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 12 वर्षीय बच्चा लास एंजेलिस से आया हुआ है।"

बुग्गी ने कहा, "जिन 15 लोगों से दो दिन पहले नमूने इकट्ठा किए गए थे, उनमें से तीन में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। वे सभी अच्छी तरह हैं और स्वस्थ हैं। हमने उन्हें अलग वार्ड में रखा है।"

बेंगलुरू में फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए बेंगलुरू के स्वास्थ्य और परिवार सेवा के निदेशक ने शहर के विक्टोरिया अस्पताल और लेक व्यू जैसे अस्पतालों में फ्लू के रोगियों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की है।

फिलहाल देश में फ्लू के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़ कर 43 हो गई है। इसमें से 14 हैदराबाद, 13 दिल्ली, आठ जालंधर और पांच मामले बेंगलुरू में सामने आए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कम से कम 76 देशों में आधिकारिक तौर पर इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) के 35,928 मामले सामने आए हैं। इसमें 163 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर मौतें मेक्सिको और अमेरिका में हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+