पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाला : पाक मीडिया

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डेली टाइम्स ने येकतरिनबर्ग में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच हुई मुलाकात पर 'द मैसेज फ्राम येकतरिनबर्ग' नाम से अपने संपादकीय में लिखा है, "एक समय था जब पाकिस्तान चाहता था कि कश्मीर मुद्दे पर पहले भारत आगे बढ़े लेकिन अब भारत चाहता है कि पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर आगे बढ़े।"

इसके मुताबिक, "भले ही पाकिस्तान को यह अच्छा लगे या नहीं, लेकिन कश्मीर का युग समाप्त हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुद पाकिस्तान की प्राथमिकता आतंकवाद से निपटना है।"

'द न्यूज' अखबार ने अपने संपादकीय में मनमोहन-जरदारी वार्ता का स्वागत किया है। अखबार ने 'टाइम टू टॉक' नाम से अपने संपादकीय में लिखा है, "आतंकवाद के कारण दोनों देशों को बहुत नुकसान हुआ है। दोनों देशों को मिलकर यह लड़ाई लड़नी चाहिए।"

संपादकीय के मुताबिक, "इसके लिए भारत को स्वीकार करना होगा कि उसने भी कई गलतियां की हैं। अपनी गलतियों को सुधारे बगैर और मांगे रखने भर से किसी समस्या का हल नहीं हो जाता।"

अखबार 'डॉन' ने भी अपने संपादकीय में आतंकवाद को ही प्रमुख मुद्दा बनाया है। 'हैंडशेक इन रसिया' नाम से छपे इस संपादकीय के मुताबिक, "दोनों देशों को इस सच्चाई को समझ लेना चाहिए कि आतंकवादी दुधारी तलवार है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+