अभियंता ने समाहरणालय भवन की छत से कूदकर दी जान
सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) छत्रनिल सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी पथ निर्माण विभाग में कार्यपालक अभियंता पद पर कार्यरत योगेंद्र पांडेय आज समाहरणालय की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि उनके पाकेट से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें लिखा गया है कि मैं विभाग में काम करने के लायक नहीं हूं। विभाग भी मुझे नाकाम अधिकारी समझता है, इस कारण मुझे जीने का हक नहीं है।
सिंह के अनुसार दस दिन पूर्व कुछ ठेकेदारों ने पथ निर्माण विभाग कार्यालय में घुस कर पांडेय के साथ मारपीट की थी। इस मामले की एक प्राथमिकी योगेन्द्र पांडेय ने सदर थाना में दर्ज करवाई थी तथा पुलिस ने इस आरोप में किशोर सिंह नामक ठेकेदार को गिरफ्तार भी किया था। पुलिस का मानना है कि इसी के बाद से योगेन्द्र पांडेय कुछ परेशान रहने लगे थे।
एसपी के अनुसार पुलिस ने पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा इस मामले की एक प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications