सेंसेक्स में 257 अंकों की गिरावट (राउंडअप)

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 257 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 14,503.05 अंक पर खुला और कारोबार के अंत में यह 257.31 अंक यानी 1.77 प्रतिशत गिरकर 14,265.53 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 14,630.73 के उच्चतम और 14,188.25 के निम्नतम स्तर छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.4 प्रतिशत गिरकर 4251.4 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप संवेदी सूचकांक में 2.87 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक में 3.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के 13 सेक्टर आधारित सूचकांकों में केवल आईटी सेक्टर तेजी के साथ बंद हुआ जबकि रियल्टी, धातु, ऊर्जा आदि सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में केवल छह में तेजी दर्ज की गई। एसबीआई में 2.33, सन फार्मा में 1.54, टाटा मोटर्स में 1.34 और इंफोसिस में 0.64 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+