हम संबंधों में 'अमेरिका-भारत 3.0' चाहते हैं : हिलेरी क्लिंटन
वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि भारत व अमेरिका के रिश्ते को तरोताजा करने की जरूरत है और इसके लिए उन्होंने एक नया शीर्षक 'अमेरिका-भारत 3.0' दिया।
अमेरिका-भारत व्यापार परिषद में क्लिंटन ने कहा कि भारत व अमेरिका के संबंधों को तरोताजा करने की जरूरत है। उन्होंने दोनों देशों के बीच के संबंधों के लिए एक नया शीर्षक 'अमेरिका-भारत 3.0' दिया और कहा, "मैं अपने को एक समाधान व्यापार में लगाना चाहती हूं।"
क्लिंटन ने इस बात की पुष्टि की कि वह भारत के साथ नई साझेदारी पर चर्चा के लिए अगले महीने नई दिल्ली का दौरा करेंगी। उन्होंने कहा, "हम अपने को एक तीसरे युग के मुहाने पर खड़ा पाते हैं। मैं इसे अमेरिका-भारत 3.0 कहना चाहूंगी।"
क्लिंटन ने कहा, "मैं अपने को समाधान कारोबार में लगाना चाहती हूं। उसे हासिल करने और इस 3.0 रिश्ते के लाभ को महसूस करने के लिए हमें कुछ स्वाभाविक मंच बनाने की जरूरत है।"
क्लिंटन ने कहा, "इस तरह वैश्विक सुरक्षा, मानवीय विकास, आर्थिक गतिविधि, विज्ञान व प्रौद्योगिकी जैसे चार मंच हमें अमेरिका-भारत रिश्ते के इस तीसरे चरण को शुरू करने में मदद कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications