हैदराबाद में फ्लू के एक और मामले की पुष्टि
सरकारी चेस्ट अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि न्यू जर्सी से आई इस आठ वर्षीय लड़की में राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीडी), नई दिल्ली ने फ्लू के वायरस की पुष्टि की है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि लड़की को चेस्ट अस्पताल में अलग वार्ड में रख कर उसका इलाज किया जा रहा है।
इसके पहले न्यू जर्सी से आए एक नौ वर्षीय लड़के में भी मंगलवार को फ्लू की पुष्टि हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications