परमाणु हथियारों के साथ कोई समझौता नहीं : पाकिस्तान
समाचार एजेंसी ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन तारिक माजिद के हवाले से कहा, "किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती हमें इस प्रमुख हित के साथ समझौता करने को मजबूर नहीं कर सकती।"
माजिद यहां राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में एलाइड ऑफिसर्स वार कोर्स, आर्म्ड फोर्सेस वार कोर्स और नेशनल डिफेंस कोर्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
माजिद ने यह भी स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों की रखवाली के लिए पाकिस्तान के पास अपने घरेलू समाधान हैं और इसमें किसी भी देश को दखल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
ज्ञात हो कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर अक्सर चिंता जाहिर की है। उन्हें डर है कि कहीं ये हथियार तालिबान या देश के अन्य आतंकी संगठनों के हाथों न लग जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications