21 साल की शादी में 18 बच्चे और अब 19वें की तैयारी
समाचार एजेंसी डीपीए ने इजरायली मीडिया के हवाले से खबर दी है कि अपने 21 साल के शादीशुदा जीवन में 14 साल गर्भवती रहते हुए बिताने वाली इस महिला के 12 लड़के और छह लड़कियां हैं।
सबसे छोटे बच्चे का जन्म बुधवार को हुआ। सबसे छोटे बच्चे के जन्म से एक सप्ताह पहले इस दंपति के सबसे बड़े बेटे ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया था।
महिला का मानना है कि उसे बच्चे बेहद पसंद हैं क्योंकि बच्चों के आने के साथ उसे अपार खुशी मिलती है। महिला ने कहा, "मैं अपने 18वें बच्चे के जन्म पर भी उतनी ही खुश हुई, जितनी खुशी मुझे पहले बच्चे के जन्म पर मिली थी। बच्चे मेरी जिंदगी के रोमांच को बनाए रखे हुए हैं।"
महिला ने बताया कि वह पिछले 21 साल से लगातार रेहोवोत शहर के कापलान स्थित अस्पताल में बच्चे के जन्म के लिए जाती है, लिहाजा अब वह ऐसा महसूस करने लगी है कि वह खुद भी उस अस्पताल की कर्मचारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications