तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर नया दल गठित
टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव के साथ हुए विवाद के बाद टीआरएस छोड़ने वाले दिलीप कुमार ने गुरुवार को टीवीएस के गठन की घोषणा की। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि टीवीएस अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेगी और एक जन आंदोलन खड़ा करेगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में टीआरएस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। वह विधानसभा की सिर्फ 10 और लोकसभा की दो ही सीटें जीत सकी थी।
इसके बाद पार्टी अध्यक्ष राव पर इस्तीफे का चौतरफा दबाव है। पार्टी के कई नेता राव के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications