पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में लगेंगे 50 सीसीटीवी कैमरे

चंडीगढ़, 18 जून (आईएएनएस)। पंजाब विश्वविद्यालय ने अपने 550 एकड़ के विशाल परिसर में सुरक्षा बंदोबस्त चुस्त करने के मद्देनजर 50 क्लोज सर्किट टीवी (सीसीटीवी) कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।

छात्र कल्याण विभाग के डीन नवल किशोर ने आईएएनएस को बताया, "इसके पहले हमने प्रयोग के तौर पर कैंटीन और प्रत्येक छात्रावासों के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इसकी प्रतिक्रिया अच्छी रही और अब हमने यह उपकरण विश्वविद्यालय के विभिन्न संवेदनशील ठिकानों पर लगाने का फैसला किया है।"

चंडीगढ़ के 14 व 25 सेक्टर में स्थित इस विश्वविद्यालय में 10,000 से अधिक विद्यार्थी हैं। इनमें 70 प्रतिशत छात्राएं हैं।

किशोर ने कहा, "ये कैमरे हमें किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तथा छात्रों पर नजर रखने में मदद करेंगे।"

परिसर की गतिविधियों की 24 घंटे पड़ताल के लिए प्रशासनिक इमारत में एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। इनका रिकॉर्ड तीन महीनों तक रखा जाएगा।

लड़कों के छात्रावास के एक वार्डन ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "छात्रावास में रहने वाले छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखने में सीसीटीवी कैमरे काफी मददगार साबित होंगे। आम तौर पर वे रात को देर से आते हैं और उनके साथ अक्सर बाहरी लोग रहते हैं। ऐसे समय में उनसे इस बारे में हमेशा पूछताछ कर पाना संभव नहीं हो पाता।"

वार्डन ने कहा, "कई बार वे छात्रावास ेके कमरों में शराब भी लेकर आते हैं और उसे पीकर उत्पात मचाते हैं और आसानी से बिना किसी दंड के बच निकलते हैं। अब स्थिति यह होगी कि कोई एक व्यक्ति उनकी गतिविधियों पर हमेशा नजर रखने वाला होगा और वे ऐसी हरकतों से बाज आएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+