उड़ीसा विधानसभा चुनाव में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हुई : आजाद
आजाद ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "चुनावों के दौरान ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इसी के चलते विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार हुई।"
इससे पहले आजाद ने गुरुवार को पार्टी के विधानसभा व लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों से भेंट की और हार की समीक्षा की।
उन्होंने सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) पर चुनावों के दौरान सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications