नक्सलियों से निपट सकते हैं वामदल : माणिक सरकार

माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले सरकार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बंगाल और पूरे देश में वाम आंदोलन परिपक्व हो चुका है और उसमें इतनी शक्ति है कि वह नक्सली हिंसा और बंगाल में उससे जुड़े मसलों का आसानी से समाधान निकाल सकता है।

गत कुछ हफ्तों में नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के लालगढ़ इलाके में कथित रूप से माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी और कई घायल कर दिया। यहां नक्सलियों ने माकपा कार्यलयों और कार्यकर्ताओं के मकानों को भी नुकसान पहुंचाया।

सरकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार केंद्र व केंद्रीय गृह मंत्रालय के लगातार संपर्क में है और स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए अर्धसैनिक बलों को लालगढ़ भेज रही है।

सरकार ने कहा, "हमें आशा है कि पश्चिम बंगाल की लोकतांत्रिक रूप से सजग जनता इस खतरे निपटने के लिए आगे आएगी। "

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के परिणामों और मौजूदा मसलों पर चर्चा करने के लिए माकपा पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक नई दिल्ली में शुक्रवार से शुरू होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+