232 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 232 अंक गिरकर बंद हुआ।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 14,503.05 अंक पर खुला और कारोबार के अंत में यह 232.81 अंक यानी 1.6 प्रतिशत गिरकर 14,290.03 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 14,630.73 के उच्चतम और 14,188.25 के निम्नतम स्तर छुआ।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.07 प्रतिशत गिरकर 4265.95 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में मिडकैप संवेदी सूचकांक में 2.48 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक में 3.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications