मायावती और भजनलाल ने मिलाया हाथ

लखनऊ में गुरूवार को मुख्यमंत्री मायावती और हजकां अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में इस तालमेल की घोषणा की।

इस अवसर पर मायावती ने कहा कि हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा और हजकां ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का समझौता किया है। इस समझ्झौते के मुताबिक राज्य की 90 सीटों में से 50 पर हजकां और 40 पर बसपा चुनाव लड़ेगी।

मायावती ने कहा कि यह समझौता केवल विधानसभा चुनाव तक ही सीमित नहीं रहेगा। दोनों पार्टियां अगला लोकसभा चुनाव भी साथ मिल कर लडं़ेगी। प्रदेश की 10 लोक सभा सीटों में से छह पर बसपा अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि चार पर भजनलाल की पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

मायावती ने जोर देते हुए कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि दोनों पार्टियों के गठबंधन को हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलेगा। समझौते के मुताबिक गठबंधन के सत्ता में आने पर भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा जबकि उपमुख्यमंत्री का पद बसपा के किसी अनुसूचित जाति के नेता को दिया जाएगा।"

इस मौके पर हजकां के नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मायावती ने हमसे गठबंधन करके सर्वसमाज और हरियाणा के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि बसपा की नीतियां सर्वसमाज के हित में होती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+