मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-21 गुरुवार को असम में एक हवाई ठिकाने से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हादसे का शिकार हो गया। हालांकि विमान के दोनों पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।

वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर आर. साहू ने आईएएनएस को बताया, "विमान ने चाबुआ हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी और यह डिब्रूगढ़ जिले हथियाली गांव में एक चाय बागान के निकट तालाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। विमान अपनी नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।"

चाबुआ हवाई ठिकाना दुर्घटनास्थल से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। चाय बागान के एक कर्मचारी दिलीप तांती ने बताया, "हमने देखा कि आसमान में विमान तेजी से हिल रहा था और वह सीधे तालाब में गिरा। दो पायलट पैराशूट के जरिए तालाब से 100 मीटर की दूरी पर उतरे और उनको हल्की चोटें आईं। बागान के कर्मचारी उनकी मदद के लिए तुरंत पहुंचे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+