पाकिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में 5 मरे
इस्लामाबाद, 18 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में गुरुवार को अमेरिकी चालक रहित लड़ाकू विमान के संदिग्ध हवाई हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दक्षिण वजीरिस्तान के शाहआलम इलाके में लड़ाकू विमान से चार मिसाइलें दागी गईं। इनमें से एक मिसाइल आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर पर गिरी।
समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने खबर दी है कि तालिबान के एक स्वयंभू कमांडर के ठिकाने पर मिसाइल गिरी। विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कमांडर का नाम वली बताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications