एयर कनाडा के केबिन में बिल्लियां और कुत्ते भी कर सकेंगे सफर
एयर कनाडा इन दिनों खुद को दिवालिया होने से बचाने के लिए प्रयासरत है, लिहाजा उसने वक्त का तकाजा समझते हुए बाध्य होकर ही सही लेकिन अपनी नीतियों में परिवर्तन करने का फैसला किया।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर 2006 में पालतू जानवरों को केबिन में ले जाने पर रोक लगा दी गई थी। बुधवार को कंपनी ने एक सूचना जारी कर एक जुलाई से पालतू जानवरों को केबिन में यात्रा की इजाजत दे दी।
कंपनी ने कहा है कि वह घरेलू उड़ान के दौरान एक पालतू जानवर के किराए के तौर पर 100 डॉलर तथा अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के दौरान 200 डॉलर वसूलेगी।
यात्रियों को छोटे आकार के वायुयानों में अधिक से अधिक दो पालतू जानवरों को ले जाने की इजाजत होगी जबकि बड़े वायुयानों में यात्री एक साथ चार पालतू जानवर ले जा सकेंगे।
एयर कनाडा विश्व की 13वीं सबसे बड़ी विमानन कंपनी है। यह दुनिया भर के 170 स्थानों से उड़ान संचालित करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications