राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा में शुरू हुई लामबंदी
पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जूदेव के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है। जूदेव ने बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस एकमात्र सीट के लिए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला, जनजातीय नेता नंदकुमार साय, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय औा पार्टी की प्रदेश इकाई के संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह दौड़ में हैं।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी की राज्य इकाई इस महीने के अंत तक उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी जिसपर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी। अगस्त महीने में इस सीट के लिए उपचुनाव होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications