बेंगलुरू में स्वाइन फ्लू के 3 मामले

राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट डिसीजेज के निदेशक एस. बुग्गी ने आईएएनएस को बताया, "38 और 48 वर्षीय दो कारोबारी कुछ दिनों पहले बैंकॉक से बेंगलुरू पहुंचे थे। इनकी जांच रिपोर्ट सकारात्मक रही है। लास एंजेलिस से लौटे 12 वर्षीय एक किशोर में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।"
15 नमूनों की हुई जांच
उन्होंने बताया, "कुछ दिनों पहले 15 लोगों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था उनमें तीन की जांच रिपोर्ट सकारात्मक रही है। परंतु चिंता कोई बात नहीं है क्योंकि सभी मरीजों की हालत सुधर रही है। हमने उन्हें अलग वार्ड में रखा हुआ है।" किशोर के परिवार की जांच रिपोर्ट नकारात्मक रही है।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू 76 देशों में अब तक लगभग 35,928 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीमारी से अब तक 163 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications